पुस्तक में भारत के चन्द्रयान अभियान की सफलता में महिला वैज्ञानिकों का योगदान वर्णित किया है। हमारी मातृशक्ति आज प्रत्येक क्षेत्र में अपनी उपस्थिति अंकित करवा रही है। विशेष रूप में अन्तरिक्ष जैसे कठिन क्षेत्र में। यह दृढ़ मान्यता थी कि यह क्षेत्र तो केवल पुरुषों के लिए है, इसमें महिलाएँ सफल नहीं हो सकतीं उस कठिन क्षेत्र में भी मातृशक्ति वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हमारे भावी बाल वैज्ञानिकों के लिए सात महिला वैज्ञानिकों के जीवन की प्रेरक जानकारी इस लघु पुस्तिका में लिपिबद्ध की है। सभी महिला वैज्ञानिकों की यह जानकारी प्रेरक एवं अनुकरणीय है। पुस्तिका निश्चित ही आज की बालिकाओं को अन्तरिक्ष वैज्ञानिक बनने का स्वप्न देखने में सहयोगी सिद्ध होगी।
भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन की महिला वैज्ञानिक
₹25.00
Reviews
There are no reviews yet.